पुणे में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 873 ग्राम के साथ युवक गिरफ्तार

हवेली : पुणे में देर रात चलाए गए एक विशेष अभियान के दौरान उरुली कांचन पुलिस ने हवेली तालुका में अवैध रूप से गांजा रखने और बेचने के आरोप में 30 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने स्वयम्भू सोसाइटी के एक फ्लैट पर छापा मारा, जहां आरोपी के पास से 27 छोटे पैकेट्स में पैक किया गया कुल 873 ग्राम गांजा और एक डिजिटल वजन मशीन बरामद की गई। जब्त किए गए माल की कुल कीमत ₹16,214 बताई जा रही है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सचिन वांगडे के मार्गदर्शन में की गई, जिसमें पुलिस टीम और पंच गवाह भी मौजूद थे। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

रिपोर्टर : यश सोलंकी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.