बेटवाडी में अवैध विज्ञापन का मामला सामने आया

दौंड (पुणे) : तालुका के बेट वाडी गांव में ग्राम पंचायत की सार्वजनिक पानी की टंकी पर निजी सीमेंट कंपनियों के अवैध विज्ञापन लगाए जाने का मामला उजागर हुआ है। यह टंकी सरकारी संपत्ति होने के बावजूद इसका उपयोग व्यावसायिक प्रचार के लिए किया जा रहा है, जिससे नागरिकों में नाराजगी बढ़ रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी की टंकी जैसी मूलभूत सुविधा पर इस प्रकार के विज्ञापन लगाना नियमों के खिलाफ है। ग्राम पंचायत प्रशासन की अनदेखी के कारण यह प्रकार लंबे समय से जारी होने का आरोप भी लगाया जा रहा है।

इस मामले में संबंधित अधिकारियों और कंपनियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही अवैध विज्ञापन नहीं हटाए गए, तो आंदोलन किया जाएगा। 

गणेश मनोहर जगताप (अध्यक्ष, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, दौंड शहर) ने कहा कि यह मामला गंभीर है और इससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

रिपोर्टर : अर्जुन मंडवाले

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.