महामानव अभिवादन: नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर

महात्मा ज्योतिबा फुले और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती पर पुणे में मुफ्त नेत्र जांच शिविर, 74 मजदूरों को मिला लाभ


पुणे - पुणे के वाघोली क्षेत्र में सामाजिक सरोकार का एक सराहनीय उदाहरण देखने को मिला, जहां JJFIndia के ‘अक्षयनेत्र (AkshayNetra)’ उपक्रम के तहत निर्माण मजदूरों के लिए मुफ्त नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर Yashwin Enchante UK Site (Vilas Javdekar Developers) परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में मजदूरों ने भाग लिया।
इस आयोजन को संजीवन ऑर्गनाइजेशन और लोटस आई केयर का सहयोग प्राप्त हुआ। शिविर के दौरान कुल 74 मजदूरों की आंखों की जांच की गई। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मोतियाबिंद, काचबिंद (ग्लूकोमा) सहित अन्य नेत्र रोगों की जांच कर मरीजों को उचित सलाह दी।
जिन मरीजों में मोतियाबिंद की समस्या पाई गई, उनके लिए डॉ. चाकणे चॅरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से मुफ्त ऑपरेशन की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, जिन मजदूरों को चश्मे की आवश्यकता थी, उन्हें रियायती दरों पर चश्मे उपलब्ध कराए गए।
इस सामाजिक पहल को सफल बनाने में JJFIndia (AkshayNetra initiative) के टीम लीडर कोऑर्डिनेटर कुणाल जैन, आउटरीच कोऑर्डिनेटर खंडू सोनटक्के, सोशल मीडिया विजुअल डिजाइनर विशाल गायकवाड़ और सोशल मीडिया टीम लीडर रोहन अरनाळे का महत्वपूर्ण योगदान रहा। साथ ही, संजीवन ऑर्गनाइजेशन के डायरेक्टर राजेंद्र शेंडगे और लोटस आई केयर के डॉ. अनिल कांबळे का विशेष सहयोग भी उल्लेखनीय रहा।
कार्यक्रम के दौरान सहायक सुरक्षा प्रबंधक राहुल देशमुख और वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी अनिकेत एस. पारधी ने भी सक्रिय भूमिका निभाई और आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने में सहयोग दिया।
यह शिविर निर्माण मजदूरों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभदायक साबित हुआ है। इस पहल के माध्यम से न केवल उन्हें मुफ्त नेत्र जांच की सुविधा मिली, बल्कि आंखों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है। संस्था ने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी उपक्रम आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया है।

संवाददाता – संजय चव्हाण

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.