दौंड भूमि अभिलेख विभाग नियम धाबे पर, नागरिक परेशान!
पुणे : महाराष्ट्र सरकार ने सभी शासकीय कार्यालयों के लिए सुबह 9:45 से शाम 6:15 तक कामकाज का समय निर्धारित किया है। इसके बावजूद दौंड के भूमि अभिलेख कार्यालय में इन नियमों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। यहां के अधिकारी और कर्मचारी मनमानी तरीके से काम कर रहे हैं, जिसके कारण आम नागरिकों को भारी प्रशासनिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस गंभीर मामले की तत्काल जांच की मांग आरटीआई कार्यकर्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता अमर मधुकर जोगदंड द्वारा की गई है। नागरिकों की शिकायतों के अनुसार, कार्यालय समय पर खुलता नहीं है और कर्मचारी अक्सर अनुपस्थित रहते हैं, जिससे काम का ढेर लग गया है। अनावश्यक देरी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले नागरिकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
यह मामला महाराष्ट्र नागरिक सेवा नियम 1979 और भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 166 के तहत कानून का उल्लंघन माना जा रहा है, जिससे नागरिकों के मूल अधिकारों का हनन हो रहा है।
पृष्ठभूमि में संबंधित दोषियों पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की गई है। कार्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू करने और नागरिकों की शिकायतों के लिए स्वतंत्र हेल्पलाइन शुरू करने की भी मांग की गई है।
सरकार से इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप कर पारदर्शी प्रशासन सुनिश्चित करने की अपील की गई है। अन्यथा इस अन्याय के खिलाफ कानूनी लड़ाई को और तेज करने की चेतावनी भी दी गई है।
रिपोर्टर : अर्जुन मंडवाले

No Previous Comments found.