विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु विविध शैक्षणिक उपक्रम जरूरी – डॉ. भाऊसाहेब कारेकर

पुणे : पुणे जिला मुख्याध्यापक संघ की ओर से शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय बैठक का आयोजन पुरंदर हाईस्कूल, सासवड में किया गया। इस बैठक में शिक्षकों ने शैक्षणिक गुणवत्ता में वृद्धि, विद्यार्थियों की उपस्थिति, स्कूल स्तर पर विविध उपक्रमों का आयोजन तथा शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

बैठक में आरटीई अंतर्गत प्रवेश प्रक्रिया, विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति की समीक्षा तथा एनएमएमएस छात्रवृत्ति संबंधी जानकारी भी दी गई। साथ ही स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं के सुधार, डिजिटल साधनों के उपयोग तथा सीबीएसई पद्धति के अनुसार पाठ्यक्रम लागू करने पर विशेष मार्गदर्शन किया गया।
इस अवसर पर पुणे जिला परिषद के माध्यमिक शिक्षण विभाग के शिक्षणाधिकारी डॉ. भाऊसाहेब कारेकर ने कहा कि गुणवत्ता वृद्धि के लिए शिक्षकों को समन्वय के साथ कार्य करना चाहिए और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु विविध शैक्षणिक उपक्रमों को प्राथमिकता देनी चाहिए।
बैठक में गुणवत्ता संवर्धन अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली शालाओं का सम्मान समारोह गणेश कला क्रीड़ा मंच, पुणे में आयोजित किए जाने की जानकारी दी गई। साथ ही PAT परीक्षा एवं पट पडताळणी के नियोजन पर भी मार्गदर्शन किया गया।
महाराष्ट्र राज्य मुख्याध्यापक महामंडल के सचिव नंदकुमार सागर ने अपने संबोधन में शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने, विद्यार्थियों की उपस्थिति सुधारने तथा शालेय उपक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया। उन्होंने 30 अप्रैल तक सभी शैक्षणिक कार्य पूर्ण करने और स्कूल विकास योजना पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का आयोजन पुणे जिला मुख्याध्यापक संघ के अध्यक्ष प्रसाद गायकवाड एवं सचिव शिवाजी कामथे के मार्गदर्शन में किया गया। प्राचार्य इस्माईल सय्यद, तालुकाध्यक्ष दिलीप नेवसे एवं सचिव मारुती झगडे ने उपस्थितों का स्वागत किया।
इस अवसर पर उपशिक्षणाधिकारी किशोर चंदेल, सीताराम गवळी, राजेश गायकवाड, तबाजी वागदरे, कल्याण बरडे, सुधाकर जगदाळे, भानुदास रिठे, सुरेश कांचन, महेंद्र गणपुले, कुंडलिक मेमाणे, दत्तात्रय रोकडे सहित जिले के विभिन्न तालुकों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। 

रिपोर्टर : संतोष जगताप 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.