भीम-शिव सोशल फाउंडेशन द्वारा एक भव्य "मिसल महोत्सव"

पुणे - दौंड शहर में भारत रत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भीम-शिव सोशल फाउंडेशन द्वारा एक भव्य "मिसल महोत्सव" का आयोजन किया गया। इस पहल के तहत लगभग दो हजार नागरिकों को मुफ्त मिसल वितरित की गई। शहर के हजारों मिसल प्रेमियों ने इस महोत्सव में भाग लिया और मिसल का आनंद लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन नगराध्यक्षा दुर्गादेवी जगदाले-पाटिल, उपनगराध्यक्षा छाया थोरात शरयु वासुदेव काळे और ताशु यश जगताप ने किया। पुणे जिला परिषद अध्यक्ष विरधवल जगदाले-पाटिल, भाजपा नेता वासुदेव काळे, राकांपा नेता स्वप्निल शाह, नगरसेवक वसीम शेख, जिला परिषद सदस्य साहेबराव पोल, दीपक शहाणे, योगेश पटनी, इब्राहिम शेख, फिलिप धूमाळ, कालू धुमाळ, अशोक गायकवाड़, वरिष्ठ नेता नंदू (महाराज) बनसोडे,उमेश खेडेकर, योगेश डाबी आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।भीम-शिव सोशल फाउंडेशन के अध्यक्ष नितिन गाडे और सचिव राजेश दाखले ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी को धन्यवाद दिया। दौंड शहर में इस अनोखे मिसल महोत्सव की सराहना की जा रही है और यह सामाजिक एकता और उत्साह का एक सुंदर उदाहरण बन गया है।

संवाददाता - प्रमोद दत्तात्रय काकडे 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.