पुणे के कोंढवा में मामूली विवाद में युवक की हत्या, चचेरे भाई सहित दो आरोपी

पुणे - कोंढवा,पुणे के कोंढवा इलाके में सोमवार तड़के एक 28 वर्षीय युवक की उसके चचेरे भाई और एक साथी द्वारा मामूली विवाद के चलते कथित रूप से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान रोहन कांतिलाल ओव्हाल (28) के रूप में हुई है, जो कोंढवा के काकडे वस्ती का निवासी था। पुलिस ने उसके चचेरे भाई कौशल लांडे (20), निवासी कालेपडल, हडपसर को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में उसके कथित साथी अंश पटेल (18) के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। यह घटना सोमवार सुबह करीब 4:45 बजे बिबवेवाड़ी-कोंढवा रोड स्थित अश्विनी पैराडाइज सोसायटी के पास हुई। मामले की शिकायत मृतक की बहन ने मार्केट यार्ड पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार, रोहन बेरोजगार था और यूट्यूब पर रील्स बनाता था। कौशल उसका मामा का बेटा था। दोनों के बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता रहता था। एक ऐसे ही विवाद के दौरान कौशल और अंश ने कथित तौर पर रोहन पर पावर ब्लॉक और लकड़ी के तख्ते से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। गंभीर हालत में रोहन को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मार्केट यार्ड पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कौशल लांडे को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

संवादाता - यश सोलंकी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.