जेजुरी में विशेष मतदाता पुनरीक्षण शिविर का आयोजन, 4 से 9 मई तक चलेगा अभियान
पुणे : जेजुरी नगरपरिषद क्षेत्र के मतदाताओं के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन - एसआईआर) के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण मतदाता पुनरीक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर जेजुरी शहर के मल्हार नाट्यगृह में दिनांक 4 मई 2026 से 9 मई 2026 तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में शहर के सभी बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) उपस्थित रहेंगे और मतदाताओं की जानकारी को अद्यतन करने के लिए मॅपिंग प्रक्रिया को अमल में लाया जाएगा। प्रशासन के अनुसार,मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मुख्याधिकारी ने जेजुरी शहर के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस शिविर में उत्साहपूर्वक भाग लें और अपने मतदान कार्ड को संबंधित बीएलओ के माध्यम से मॅपिंग कराकर अपनी जानकारी को सही एवं अद्यतन सुनिश्चित करें। यह अभियान नागरिकों को सशक्त लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
संवादाता - संतोष जगताप

No Previous Comments found.