महाबोधी महाविहार मुद्दे पर केंद्र को प्रस्ताव भेजने की मांग
दौंड : ऑल इंडिया पैंथर सेना के पदाधिकारियों ने दौंड विधानसभा क्षेत्र के विधायक राहुल दादा कुल को एक निवेदन सौंपकर महाबोधी महाविहार से संबंधित मुद्दे को महाराष्ट्र विधानसभा में उठाने तथा केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने की मांग की है।
निवेदन में कहा गया है कि भगवान गौतम बुद्ध को ज्ञान प्राप्ति हुई पवित्र भूमि बोधगया स्थित महाबोधी महाविहार बौद्ध अनुयायियों के लिए अत्यंत श्रद्धा का केंद्र है। देशभर में इस विषय को लेकर बौद्ध समाज में तीव्र भावना व्यक्त की जा रही है और विभिन्न स्थानों पर जनजागरण एवं आंदोलन भी शुरू हैं।
पत्र में उल्लेख किया गया है कि इस मुद्दे की गंभीरता को देखते हुए “महाबोधी महाविहार बचाव” विषय पर जनजागृति अभियान भी चलाया जा रहा है। संगठन ने विधायक से अपील की है कि वे महाराष्ट्र विधानसभा में यह प्रश्न उठाकर केंद्र सरकार के समक्ष उचित प्रस्ताव भेजें।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि बौद्ध समाज की श्रद्धा, भावनाओं और ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखते हुए इस विषय पर गंभीरता से विचार कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।
इस संगठन के निवेदन पर सागर उबाळे, अमित सोनवणे, सुशील आढाव, निलेश कांबळे ,सुहास शिंदे,अनिल पवार , इनके हस्ताक्षर है बुद्ध पौर्णिमा के अवसर पर महाबोधी विहार मुक्ती आंदोलन विषय पर भव्य रॅली का आयोजन शालिमार चौक के सिद्धार्थ युवक फाउंडेशन द्वारा किया गया था।
रिपोर्टर - सागर उबाळे


No Previous Comments found.