जेजुरी के जिजामाता हाईस्कूल का शानदार प्रदर्शन, 3 को मिली ₹48,000 की केंद्रीय छात्रवृत्ति

पुणे - महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद द्वारा आयोजित राष्ट्रीय आर्थिक रूप से दुर्बल वर्ग छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMS) दिनांक 28 दिसंबर 2025 को संपन्न हुई थी। इस परीक्षा की अंतिम चयन सूची हाल ही में घोषित की गई है,जिसमें जेजुरी स्थित जिजामाता हाईस्कूल एंड जूनियर कॉलेज ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता का परिचय दिया है।

इस प्रतिष्ठित परीक्षा में विद्यालय के कुल 37 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। इनमें से 3 विद्यार्थियों का चयन केंद्र सरकार की प्रतिष्ठित छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत हुआ है, जिसके तहत प्रत्येक छात्र को ₹48,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। विशेष उपलब्धि के रूप में छात्र भगत केतन राजेंद्र ने पुरंदर तालुका में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। अन्य चयनित छात्र-छात्राओं में पुशाम अवंती मुकेशकुमार तथा बर्गे प्रज्वल संजीत शामिल हैं। इस सफलता के पीछे विद्यालय के राष्ट्रपती पुरस्कार से सम्मानित प्राचार्य नंदकुमार सागर का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा। साथ ही पर्यवेक्षिका लीना पायगुडे, समन्वयक प्रल्हाद गिरमे, माध्यमिक विभाग प्रमुख बाळासाहेब जगताप,छात्रवृत्ति विभाग प्रमुख पांडुरंग आटोळे तथा शिक्षक सारिका कामथे, सागर चव्हाण और वर्षा देसाई का विशेष योगदान रहा। संस्था की अध्यक्षा आनंदीकाकी जगताप, पश्चिम महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी के सरचिटणीस एवं पूर्व विधायक संजयजी चंदूकाका जगताप,प्रमुख सलाहकार एवं आईएएस अधिकारी डॉ. राजेंद्रबापू जगताप, संस्थापक सचिव डॉ. एम. एस. जाधव, ग्रामीण संस्था की अध्यक्षा राजवर्धिनीताई जगताप, भारती विद्यापीठ की संचालिका अस्मिता ताई जगताप, सहसचिव दत्तात्रय गवळी,समन्वयिका सोनालीताई शिंदे, व्यवस्थापक कानिफनाथ आमराळे तथा अन्य मान्यवरों ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई दी।

संवादाता - प्रा. संतोष जगताप

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.