वडगांव शेरी जमीन विवाद: उद्योगपति अमित लुंकड़ समेत कई लोगों पर मामला दर्ज

पुणे - पुलिस के विमानतल (एयरपोर्ट) पुलिस स्टेशन में प्रख्यात व्यवसायी अमित लुंकड और उनके सहयोगियों के खिलाफ निजी जमीन पर जबरन घुसने, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और एक व्यवसायी व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। यह एफआईआर बिबवेवाड़ी निवासी 58 वर्षीय रविन्द्र हीरालाल दूगड़ ने दर्ज कराई है, जो ‘दुगड ग्रुप’ नाम से निर्माण व्यवसाय चलाते हैं। शिकायत के अनुसार, यह घटना 7 मई 2026 की शाम को वडगांव शेरी के रामवाड़ी स्थित सर्वे नंबर 30 की जमीन पर हुई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2023 में सुमित राठौड़ से 34.5 गुंठा जमीन कानूनी रूप से खरीदी थी। 7 मई को शाम करीब 5:30 बजे दुगड के बेटे ऋषभ ने उन्हें सूचना दी कि बड़ी संख्या में लोग जबरन उनकी जमीन पर घुस आए हैं। आरोप है कि आरोपी 8 से 10 ट्रैक्टर, 3 डंपर और पानी के टैंकर लेकर पहुंचे थे तथा उन्होंने कंपाउंड गेट तोड़कर वाहनों को जमीन के अंदर घुसा दिया। जब रविंद्र दुगड और उनका बेटा रात करीब 8:45 बजे मौके पर पहुंचे, तब वहां अमित लुंकड़,राज धाकालिया, रुपेश धाकालिया, बिडकर नामक व्यक्ति और लुंकड़ का मैनेजर सहित 35 से 40 अज्ञात लोग मौजूद थे। एफआईआर में कहा गया है कि आरोपियों ने जमीन खाली करने से इनकार करते हुए दावा किया कि जमीन उनकी है। विरोध करने पर कथित तौर पर गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायतकर्ता ने यह भी दावा किया कि आरोपियों के वाहनों में हथियार दिखाई दिए। एयरपोर्ट पुलिस ने अमित लुंकड़ और उनके साथियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इनमें घर में जबरन घुसपैठ, आपराधिक धमकी, शांति भंग करने के उद्देश्य से अपमान, संपत्ति को नुकसान पहुंचाना और गैरकानूनी जमावड़ा जैसी धाराएं शामिल हैं। मामले की जांच उपनिरीक्षक नितिन गोपाल राठौड़ कर रहे हैं। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। बताया गया है कि अमित लुंकड़ के खिलाफ Economic Offences Wing में जमाकर्ताओं से कथित धोखाधड़ी का मामला भी दर्ज है।

संवादाता - यश सोलंकी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.