कोंढवा गांव क्षेत्र में देर रात खुले रहने वाले होटलों और पान दुकानों से नागरिक परेशान
पुणे - कोंढवा गांव क्षेत्र में देर रात तक खुले रहने वाले कुछ होटल और पान दुकानों के कारण स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 8 मई की सुबह करीब 3 बजे नशे की हालत में कुछ लोगों द्वारा इलाके में हंगामा और जोर-जोर से चिल्लाने की जानकारी रहवासियों ने दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, रात देर तक खुले रहने वाली दुकानों के कारण इलाके में युवकों और शराबियों की भीड़ जमा होती है। शराब के नशे में निवासी क्षेत्र में जोर-जोर से चिल्लाना, गाली-गलौज करना और सड़क पर हंगामा करने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। नागरिकों ने प्रशासन से इस पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
संवादाता - यश सोलंकी


No Previous Comments found.