हेडलाईन्स - न्हावरे के श्री मल्लिकार्जुन विद्यालय का दसवीं का परिणाम शत-प्रतिशत उपहेडलाईन्स

पुणे :  जिला शिक्षण मंडल संचालित न्हावरे (ता. शिरूर) पुणे स्थित श्री मल्लिकार्जुन माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय का वर्ष 2026 की दसवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत घोषित हुआ है। विद्यालय की इस शानदार सफलता से विद्यार्थियों, पालकों एवं शिक्षकों में खुशी का माहौल है। यह जानकारी विद्यालय के प्राचार्य भालेराव बी. के. तथा पर्यवेक्षक होलगुंडे सी. ए. ने दी। विद्यालय में इस वर्ष समृद्धि हनुमंत शिंदे एवं स्नेहा संतोष काळे ने 94.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं रिया महेंद्र दौंडकर ने 93.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा अंकिता अनिल लोहार ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न श्रेणियों में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। इनमें 104 विद्यार्थियों ने विशेष प्राविण्य श्रेणी, 74 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी, 51 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी तथा 5 विद्यार्थियों ने उत्तीर्ण श्रेणी प्राप्त की।
विद्यालय के प्राचार्य भालेराव बी. के., पर्यवेक्षक होलगुंडे सी. ए. एवं सभी शिक्षकों ने सफल विद्यार्थियों का अभिनंदन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय उनके परिश्रम, पालकों के सहयोग तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।
विद्यालय की इस उपलब्धि पर संस्था पदाधिकारियों, शिक्षकवृंद, शिक्षकेतर कर्मचारियों तथा ग्रामस्थों ने विद्यार्थियों का अभिनंदन कर आगे की शैक्षणिक प्रगति के लिए शुभकामनाएं दीं।

रिपोर्टर : संजय चव्हाण

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.