लोड शेडिंग से ग्रामीणों में भय का माहौल, महावितरण से समय बदलने की मांग

नागरगांव : शिरूर तहसील के पूर्वी भाग में जारी लोड शेडिंग के कारण आंधळ गांव परिसर में तेंदुओं का आतंक बढ़ता दिखाई दे रहा है। शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक बिजली बंद रहने के कारण कई वाडियों और बस्तियों में तेंदुए दिखाई देने लगे हैं, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।

रात के अंधेरे में तेंदुए के दिखाई देने से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। महिलाएं, बच्चे और किसान वर्ग विशेष रूप से डरे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ कभी भी हमला कर सकता है। इससे पहले भी शिरूर तहसील के पूर्वी भाग में तेंदुए के हमलों में कई लोगों की जान जा चुकी है, जिसके कारण लोगों में दहशत बढ़ गई है।
आंधळ गांव विकास सेवा सहकारी सोसायटी के पूर्व चेयरमैन राजेंद्र पांढरे ने कहा कि, “शाम के समय होने वाली लोड शेडिंग के कारण तेंदुओं की गतिविधियां बढ़ रही हैं। महावितरण को तत्काल शाम की लोड शेडिंग बंद करनी चाहिए। यदि लोड शेडिंग करनी ही है, तो सुबह 5 बजे से 9 बजे के बीच की जाए।”
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उचित कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले समय में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
पुणे शिरूर 
रिपोर्टर : संजय चव्हाण

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.