हडपसर हॉस्पिटल बम प्रकरण में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी शिवाजी राठोड़ नागपुर से गिरफ्तार
पुणे - हडपसर अस्पताल बम जैसी संदिग्ध वस्तु मामले में महाराष्ट्र एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) को बड़ी सफलता मिली है। ATS ने इस मामले के मुख्य आरोपी शिवाजी राठोड़ को नागपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। इस घटना के बाद पूरे पुणे में दहशत का माहौल बन गया था, जब हडपसर स्थित उषा किरण हॉस्पिटल के अंदर टाइमर बम जैसी संदिग्ध वस्तु मिली थी। ATS सूत्रों के अनुसार, आरोपी शिवाजी राठोड़ मूल रूप से सोलापुर का रहने वाला है और काम के सिलसिले में पुणे में रह रहा था। जांच में सामने आया कि संदिग्ध वस्तु रखने के बाद आरोपी ट्रेन से नागपुर भाग गया था। CCTV फुटेज और तकनीकी सबूत मिलने के बाद जांच एजेंसियों ने सोलापुर और नागपुर में निगरानी बढ़ा दी थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने जांच एजेंसियों को भ्रमित करने के लिए अलग-अलग स्थानों के ट्रेन टिकट बुक किए थे। अब ATS आरोपी को आगे की पूछताछ और मामले की गहन जांच के लिए पुणे पुलिस के हवाले करने की तैयारी कर रही है।
संवादाता - यश सोलंकी


No Previous Comments found.