येवलेवाड़ी में मासूम से दुष्कर्म का आरोप, रिश्तेदार गिरफ्तार
येवलेवाड़ी : पुणे के येवलेवाड़ी इलाके में 8 वर्षीय बच्ची के साथ कथित यौन शोषण का मामला सामने आया है। इस मामले में कोंढवा पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी पीड़ित बच्ची के परिवार का रिश्तेदार है। दोनों परिवार मूल रूप से नेपाल के निवासी हैं और रोजगार के लिए पुणे में रह रहे हैं। घटना का खुलासा तब हुआ जब बच्ची ने अपने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। वहीं आरोपी को 18 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की आगे जांच जारी है।
रिपोर्टर : यश सोलंकी

No Previous Comments found.