पुणे में हैवान पति की करतूत, पत्नी के गुप्तांग पर एसिड डालकर 15 दिन तक घर में रखा बंद

पुणे : पुणे के उरुळी कांचन इलाके में पति द्वारा पत्नी पर क्रूरता की सनसनीखेज घटना सामने आई है। चरित्र पर शक करते हुए आरोपी पति ने अपनी 24 वर्षीय पत्नी के गुप्तांग पर एसिड डाल दिया और उसे 15 दिनों तक घर में बंद करके रखा।

जानकारी के अनुसार आरोपी पत्नी को लगातार प्रताड़ित करता था और उस पर केवल बेटियां होने को लेकर ताने देता था। इसी विकृत मानसिकता के चलते उसने पत्नी के साथ अमानवीय व्यवहार किया। घटना के बाद आरोपी ने पीड़िता को अस्पताल ले जाने के बजाय करीब 15 दिनों तक घर में ही बंद रखा। बाद में पीड़िता ने किसी तरह पुलिस तक पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पीड़िता की शिकायत के आधार पर उरुळी कांचन पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्टर : यश सोलंकी 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.