“बेलसर टोल प्लाजा पर बढ़ा जनआक्रोश, पुरंदर तालुका के नागरिकों ने मांगी पूर्ण टोलमाफी”

पुणे - तक्रारवाडी फाटा स्थित बेलसर टोल नाके पर जारी टोल वसूली को लेकर पूरे पुरंदर तालुका में नागरिकों के बीच तीव्र नाराजगी देखने को मिल रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि रोजमर्रा के आवश्यक कार्यों के लिए लगातार आवागमन करने के बावजूद उन्हें बार-बार टोल शुल्क भरना पड़ रहा है, जिससे आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है।पुरंदर तालुका के हजारों नागरिक शिक्षा, नौकरी, खेती, व्यवसाय तथा उपचार संबंधी कामों के लिए प्रतिदिन पुणे और आसपास के क्षेत्रों में यात्रा करते हैं। ऐसे में प्रत्येक यात्रा पर टोल वसूली होने से नागरिकों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग उनके दैनिक जीवन का हिस्सा बन चुका है और बार-बार टोल भुगतान करना उनके लिए आर्थिक रूप से कठिन साबित हो रहा है।

नागरिकों ने मांग की है कि संपूर्ण पुरंदर तालुका के रहिवासियों को बेलसर टोल नाके पर स्थायी टोलमाफी दी जाए। उनका कहना है कि स्थानीय लोगों के लिए विशेष पास व्यवस्था अथवा पूर्ण टोल छूट लागू की जानी चाहिए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। विभिन्न सामाजिक संगठनों, ग्रामस्थों तथा नागरिक प्रतिनिधियों ने भी इस मुद्दे पर शासन और संबंधित प्रशासन से सकारात्मक हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते निर्णय नहीं लिया गया, तो आने वाले दिनों में जनआंदोलन और अधिक तीव्र हो सकता है। स्थानीय नागरिकों ने शासन से अपील करते हुए कहा है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए तत्काल निर्णय लिया जाए और पुरंदर तालुका के नागरिकों को बेलसर टोल वसूली से राहत प्रदान की जाए।

संवादाता - प्रा. संतोष जगताप

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.