पुणे में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर कारोबारी से ₹7 करोड़ की ठगी
पुणे : पुणे के कोंढवा इलाके में एक बड़े साइबर फ्रॉड मामले का खुलासा हुआ है, जहां 53 वर्षीय एक व्यवसायी से साइबर अपराधियों ने फॉरेक्स और करेंसी ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा देकर करीब ₹7.07 करोड़ की ठगी कर ली। जानकारी के अनुसार, ठगों ने पीड़ित से टेलीग्राम के जरिए संपर्क किया और उसे “PU Prime” नाम के एक फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर निवेश करने के लिए प्रेरित किया। शुरुआत में नकली मुनाफा दिखाकर आरोपी ने व्यवसायी का भरोसा जीत लिया। करीब छह महीनों तक पीड़ित ने अलग-अलग बैंक खातों में करोड़ों रुपये ट्रांसफर किए। बाद में उसे एहसास हुआ कि ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म और दिखाया गया मुनाफा पूरी तरह फर्जी था। इस मामले में पुणे साइबर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू कर दी है।
रिपोर्टर : यश सोलंकी


No Previous Comments found.