वाघोली के स्पा सेंटर पर क्राइम ब्रांच की छापेमारी, देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़
पुणे : पुणे शहर अपराध शाखा के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल (AHTC) ने वाघोली स्थित एक स्पा सेंटर में चल रहे कथित देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश करते हुए पांच महिलाओं को मुक्त कराया और मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को 22 मई को सूचना मिली थी कि वाघोली के बकोरी फाटा स्थित “9 Senses Spa” में स्पा और मसाज सेवा की आड़ में महिलाओं से कथित रूप से देह व्यापार कराया जा रहा है। इसके बाद अपराध शाखा की टीम ने कार्रवाई करते हुए रेनबो क्रॉसेस बिल्डिंग की पहली मंजिल पर स्थित स्पा सेंटर पर छापा मारा।
पुलिस निरीक्षक छगन कापसे के मार्गदर्शन में अधिकारियों ने पहले डिकॉय ग्राहक भेजकर सूचना की पुष्टि की और उसके बाद छापेमारी की कार्रवाई की। इस दौरान स्पा सेंटर से पांच महिलाओं को मुक्त कराया गया।
मामले में पुलिस ने पेरणे फाटा निवासी 29 वर्षीय महावीर सुदाम ससाणे को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक अन्य आरोपी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। इस संबंध में वाघोली पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
रिपोर्टर : यश सोलंकी

No Previous Comments found.