दौंड की लोकप्रिय नगराध्यक्ष दुर्गादेवी जगदाले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सचिव पद पर हुआ चयन
पुणे : दौंड शहर की लोकप्रिय नगराध्यक्ष कु. दुर्गादेवी इंद्रजीत जगदाले का चयन महाराष्ट्र राज्य नगराध्यक्ष महासंघ के पश्चिम महाराष्ट्र एवं कोकण विभाग की सचिव के रूप में किया गया है। उनके इस चयन से दौंड शहर सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है तथा विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और नागरिक संगठनों द्वारा उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही हैं। दुर्गादेवी जगदाले ने अपने नेतृत्व, कार्यकुशलता और जनहित के प्रति समर्पण के बल पर नगर प्रशासन में एक अलग पहचान बनाई है। उनके सामाजिक सरोकारों और विकासोन्मुख कार्यों को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्थानीय नागरिकों का मानना है कि उनकी नियुक्ति से न केवल दौंड शहर का गौरव बढ़ा है, बल्कि पश्चिम महाराष्ट्र और कोकण क्षेत्र के नगर निकायों को भी उनके अनुभव और नेतृत्व का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर विभिन्न मान्यवरों और नागरिकों ने दुर्गादेवी जगदाले को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही विश्वास व्यक्त किया है कि वे अपनी नई जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।
रिपोर्टर : प्रमोद दत्तात्रय काकडे
No Previous Comments found.