यवत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देसी पिस्तौल के दम पर दहशत फैलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

यवत : पुणे ग्रामीण जिले के यवत थाना क्षेत्र के चौफुला इलाके में देसी पिस्तौल दिखाकर दहशत फैलाने वाले दो आरोपियों को यवत पुलिस ने घटना के मात्र दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, 12 जून 2026 को शाम करीब 5 बजे बोरीपारधी (ता. दौंड) स्थित रेणुका कला केंद्र में आरोपी मयूर दत्तू पाटील (26 वर्ष) और पवन कल्लू बर्मी (21 वर्ष) ने अवैध देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस के बल पर सोमनाथ छगन माने को धमकाया, गाली-गलौज की तथा चौफुला क्षेत्र में भय का माहौल बनाने का प्रयास किया। पीड़ित की शिकायत पर यवत पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 578/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 352, 351(2), 3(5) तथा शस्त्र अधिनियम की धारा 3 और 25 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस निरीक्षक संतोष तासगावकर के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक किशोर वाघ और उनकी टीम ने तकनीकी विश्लेषण तथा विशेष खोज अभियान चलाकर दोनों आरोपियों को मात्र दो घंटे में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई एक अवैध देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। यवत पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध हथियार रखने और दहशत फैलाने

रिपोर्टर : प्रभव चंद्रकांत काले 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.