पुणे-शिर्डी रेल सेवा शुरू, दौंड में यात्रियों का जोरदार स्वागत
पुणे : पुणे से साईनगर शिर्डी के बीच शुरू हुई नई रेल यात्री सेवा का दौंड कॉर्ड लाइन रेलवे स्टेशन पर उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। नगराध्यक्ष दुर्गादेवी जगदाले एवं उपनगराध्यक्ष छाया थोरात ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।
स्टेशन प्रबंधक संदीप कुमार सिंह ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व नगराध्यक्ष शीतल कटारिया, वरिष्ठ मंडल अभियंता प्रशांत पाटिल, वाणिज्य विभाग की अधिकारी सुधा रानी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
नगराध्यक्ष दुर्गादेवी जगदाले ने कहा कि शिर्डी जाने वाले साई भक्तों के लिए यह रेल सेवा बड़ी सौगात है। इससे यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और किफायती यात्रा का विकल्प मिलेगा।
???? ट्रेन समय सारिणी:
पुणे से प्रस्थान: सुबह 6:55 बजे
दौंड, श्रीगोंदा, अहमदनगर, राहुरी और बेलापुर में ठहराव
शिर्डी आगमन: दोपहर 12:00 बजे
शिर्डी से वापसी: शाम 6:10 बजे
पुणे आगमन: रात 10:30 बजे
इस नई रेल सेवा से महाराष्ट्र के साथ-साथ आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु के साई भक्तों को भी शिर्डी पहुंचने में बड़ी सुविधा मिलेगी।
रिपोर्टर : प्रभव चंद्रकांत काले
No Previous Comments found.