केतन अग्रवाल केस: ‘चलो... चलो...’ कहकर सिया को ले गई बुआ, परिवार का संदेह गहरााया
पुणे : पुणे के उद्योगपति विशाल अग्रवाल के बेटे केतन अग्रवाल हत्याकांड में हर दिन नए और चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। अब केतन के परिवार ने सिया गोयल की बुआ (आत्या) के संदिग्ध व्यवहार को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
केतन की मौत के बाद उसकी बहन लगातार सिया गोयल से पूछ रही थी कि आखिर हुआ क्या था? केतन कैसे गिरा? वह उस किनारे तक कैसे पहुंचा? उसका पैर कैसे फिसला? लेकिन इन सवालों का सिया ने कोई जवाब नहीं दिया। वह केवल रोने का दिखावा करती रही।
इसी दौरान सिया की बुआ अचानक वहां पहुंचीं और “चलो... चलो...” कहते हुए सिया को वहां से लगभग खींचकर ले गईं। इस घटना के बाद अग्रवाल परिवार का संदेह और गहरा गया। अब सवाल उठ रहा है कि क्या उन्हें इस बात का डर था कि भावनाओं में बहकर सिया कोई सच्चाई उजागर कर देगी?
इस बीच, पुलिस जांच में सामने आया है कि सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने कथित रूप से साजिश रचकर केतन को लोहागढ़ किले की खाई में धक्का दिया। पुलिस का दावा है कि दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।
मामले में फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से मिले खून के नमूनों, अन्य सबूतों और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस तेजी से मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।
दूसरी ओर, सिया के पिता ने भावुक प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “केतन हमारे लिए भी बेटे जैसा था। इस मामले में जो कोई भी दोषी होगा, चाहे वह मेरी बेटी ही क्यों न हो, उसे भी कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।”
संवादाता : यश सोलंकी
No Previous Comments found.