वाघोली में चेन स्नैचिंग की कोशिश नाकाम, आरोपी चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार

पुणे : पुणे शहर के वाघोली पुलिस स्टेशन की सीमा में एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पुणे-अहिल्यानगर रोड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने 20 मई 2026 की रात करीब 11:30 बजे एक महिला के साथ चेन स्नैचिंग की कोशिश की गई। शिकायतकर्ता महिला अपने पति के साथ दोपहिया वाहन से जा रही थीं, तभी पीछे से आए एक बदमाश ने उनके गले से मंगलसूत्र छीनने का प्रयास किया। इस छीना-झपटी में मंगलसूत्र नीचे गिर गया,लेकिन महिला दोपहिया से नीचे गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की गंभीरता को देखते हुए लोणीकंद विभाग की सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) नूतन पवार और वाघोली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नंदकुमार गायकवाड़ ने तत्काल घायल महिला से मुलाकात की और जांच तेज करने के निर्देश दिए।

घायल महिला द्वारा दिए गए विवरण और आरोपी द्वारा इस्तेमाल की गई दोपहिया के सुराग के आधार पर जांच टीम ने तकनीकी विश्लेषण और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी तक पहुंच बनाई। पुलिस उपनिरीक्षक मनोज बागल,पुलिस कर्मी पांडुरंग माने,साईनाथ रोकड़े और प्रीतम वाघ ने अत्यंत कुशलता से जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी द्वारा इस्तेमाल की गई दोपहिया वाहन भी चोरी की थी। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

संवादाता - यश सोलंकी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.