दौंड के स्व. की. गु. कटारिया महाविद्यालय में 'बाल अपराध और नशा मुक्ति' पर जागरूकता व्याख्यान आयोजित
पुणे - जिले के दौंड स्थित भीमथड़ी शिक्षण संस्था के स्वर्गीय किसनदास गुलाबचंद कटारिया महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में "बाल अपराध और नशे की लत" विषय पर जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दौंड पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक विनायक सपाटे ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
वीओ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहायक पुलिस निरीक्षक विनायक सपाटे ने कहा कि मोबाइल का गलत इस्तेमाल, गलत संगत, सोशल मीडिया का दुरुपयोग, आर्थिक परेशानियां और परिवार की उपेक्षा जैसी वजहों से कई बच्चे अपराध की ओर बढ़ जाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने करियर पर ध्यान देने और हर प्रकार के नशे से दूर रहने की अपील की।
उन्होंने साइबर अपराध, ड्रग्स, शराब और अन्य नशों के दुष्परिणामों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही आपातकालीन सहायता के लिए 112 और बाल संरक्षण हेल्पलाइन 1098 की जानकारी भी विद्यार्थियों को दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुभाष समुद्र ने की। उन्होंने विद्यार्थियों से कानून का सम्मान करने और नशामुक्त जीवन अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दुर्योधन वाघमोडे, प्रा. कैलास वराळे, प्रा. ज्ञानेश्वर तुवर, प्रा. शरद जगताप, प्रा. विकास शेलार सहित बड़ी संख्या में एनएसएस के स्वयंसेवक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन प्रा. निलेश साखरे के आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।
रिपोर्टर - प्रमोद
No Previous Comments found.