कात्रज में 5.79 करोड़ रुपये की एमडी ड्रग्स बरामद, येरवडा का तस्कर गिरफ्तार
पुणे : पुणे के कात्रज चौक स्थित नए उड़ानपुल के नीचे जाल बिछाकर पुलिस ने करोड़ों रुपये की ड्रग्स जब्त की है। मादक पदार्थ विरोधी पथक-2 ने कात्रज के सावंत कॉर्नर के पास सार्वजनिक सड़क पर यह कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 करोड़ 79 लाख रुपये मूल्य का करीब 2 किलो 875 ग्राम 'मेफेड्रोन (एमडी)' बरामद किया, जिसे बिक्री के उद्देश्य से रखा गया था। इसके अलावा पुलिस ने ड्रग्स के साथ मोबाइल फोन और अन्य सामग्री भी जब्त की है।
इस मामले में पुलिस ने सुरेश प्रशांत सावंत (उम्र 38 वर्ष, मूल निवासी येरवडा, वर्तमान निवासी लोहगांव रोड, पुणे) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
रिपोर्टर : यश सोलंकी
No Previous Comments found.