पत्नी से मिलने ससुराल गए युवक पर जानलेवा हमला, नाक की हड्डी टूटी

पुणे : पत्नी और बेटे से मिलने ससुराल गए एक युवक पर ससुराल पक्ष के रिश्तेदारों द्वारा पुराने विवाद को लेकर जानलेवा हमला किए जाने की चौंकाने वाली घटना पुणे के कोंढवा क्षेत्र में सामने आई है। हमले के दौरान साले ने लाइटर से युवक की नाक पर वार किया, जिससे उसकी नाक की हड्डी टूट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस मामले में अकबर खान, अकबर युसुफ खान और मोईन अकबर खान (निवासी: संप्रति हाइट्स, मिठानगर, कोंढवा) के खिलाफ कोंढवा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में रिजवान राजअहमद शेख (26 वर्ष, निवासी: महावीर हाइट्स, मिठानगर, कोंढवा) ने शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई की रात करीब सवा से साढ़े दस बजे के बीच रिजवान अपनी पत्नी और बेटे से मिलने ससुराल गए थे। इस दौरान पुराने विवाद को लेकर ससुराल पक्ष के रिश्तेदारों ने उनसे बहस की और गाली-गलौज की।

कुछ देर बाद घर लौटने पर आरोपी अकबर युसुफ खान ने रिजवान को फोन कर फिर से गाली-गलौज की। इसका कारण पूछने के लिए जब रिजवान दोबारा ससुराल पहुंचे, तब साले मोईन अकबर खान ने हाथ में मौजूद लाइटर से उनके नाक और सिर पर हमला कर दिया।

इस हमले में रिजवान की नाक की हड्डी टूट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कोंढवा पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्टर : यश सोलंकी 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.