वाघोली में कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म व निजी वीडियो वायरल करने की धमकी का आरोप, चार आरोपी गिरफ्तार
पुणे : के वाघोली क्षेत्र में 21 वर्षीय एक कॉलेज छात्रा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छात्रा का आरोप है कि पिछले एक वर्ष से उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया गया तथा उसकी निजी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका शोषण किया जाता रहा।पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने फरान शेख, फैजल शेख, रेहान शेख और साहिल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सभी चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने कथित रूप से छात्रा को उसकी निजी वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वाघोली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और शिकायत में लगाए गए सभी आरोपों की जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नोट: यह समाचार पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत और पुलिस की प्रारंभिक कार्रवाई पर आधारित है। मामले की जांच अभी जारी है और आरोप न्यायालय में सिद्ध होना शेष है।
रिपोर्टर : यश सोलंकी
No Previous Comments found.