गिरीम स्थित 'समाधान लॉज' पर पुलिस का छापा, अनैतिक देह व्यापार के आरोप में एक के खिलाफ मामला दर्ज

दौंड : पुणे जिले के दौंड तालुका अंतर्गत गिरीम गांव की सीमा में वायरलेस फाटा स्थित 'समाधान लॉज' पर दौंड पुलिस ने गुरुवार देर रात छापेमारी कर आर कथित अनैतिक देह व्यापार का खुलासा किया। इस मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 30 जुलाई 2026 को रात करीब 12:45 बजे दौंड-पाटस रोड स्थित 'समाधान लॉज' पर कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान रितेश कुमार रमतारी पासवान (26 वर्ष) के साथ छह महिलाएं मिलीं। पुलिस की प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि आरोपी इन महिलाओं के माध्यम से आर्थिक लाभ के लिए कथित देह व्यापार संचालित कर रहा था।
इस मामले में पुलिस हवलदार निखिल बालासाहेब जाधव की शिकायत पर अपराध क्रमांक 533/2026 दर्ज किया गया है। आरोपी के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4 और 5 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।
मामले की आगे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक (PSI) बिद्री के मार्गदर्शन में जारी है, जबकि पुलिस हवलदार नगरे ने प्रकरण के दर्ज अधिकारी के रूप में कार्रवाई की।

रिपोर्टर: प्रमोद दत्तात्रय काकडे

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.