जपान में दौंड की शमिष्का ने जीता रजत पदक, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में बढ़ाया भारत का मान
पुणे - दौंड शहर निवासी संजय कुलकर्णी की पुत्री शमिष्का उर्फ श्रावणी कुलकर्णी ने जापान में आयोजित 2026 वर्ल्ड सिटी कप (अबेकस,मेंटल अरिथमेटिक एवं मैथमेटिक्स प्रतियोगिता) में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक (सिल्वर मेडल) जीतकर दौंड,महाराष्ट्र और पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 30 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक जापान के ताकासाकी एरेना,ताकासाकी में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में दुनिया के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबले के बीच शमिष्का ने अपनी असाधारण बुद्धिमत्ता,तेज गणना क्षमता और एकाग्रता का परिचय देते हुए रजत पदक अपने नाम किया। शमिष्का की इस उपलब्धि से कुलकर्णी परिवार में खुशी का माहौल है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर सफलता हासिल करने पर उन्हें सभी स्तरों से बधाइयां मिल रही हैं। दौंड शहर के नागरिकों ने भी उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है।
शिवशक्ति सेवा मंडल की ओर से शमिष्का एवं उनके परिवार का अभिनंदन करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। मंडल के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि शमिष्का भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई उपलब्धियां हासिल कर देश का नाम रोशन करेंगी। शमिष्का की सफलता यह साबित करती है कि कठिन परिश्रम, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास के बल पर भारतीय विद्यार्थी वैश्विक स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते हैं। उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
रिपोर्टर - प्रमोद दत्तात्रय काकडे
No Previous Comments found.