सिप्ला फाउंडेशन द्वारा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
दौंड - सिप्ला फाउंडेशन की ओर से शेठ ज्योतिप्रसाद विद्यालय एवं कनिष्ठ महाविद्यालय, दौंड, इमदादुल उलूम युसुफिया उर्दू हाईस्कूल, दौंड तथा श्रीमती विठाबाई चव्हाण कन्या विद्यालय एवं कनिष्ठ महाविद्यालय, दौंड के कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में गुणवत्तानुसार प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का धनादेश प्रदान कर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर सिप्ला के वरिष्ठ अधिकारियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में श्री नरेंद्र राऊत (एपीआई विभाग प्रमुख), श्री दिलीप मुथैय्या (फॉर्म्युलेशन विभाग प्रमुख), श्री सुनील जाधव (फार्मा गुणवत्ता नियंत्रण – क्यूसी विभाग प्रमुख), श्री अनिल चौधरी (वित्त विभाग प्रमुख), श्री रेनोश सैम्युअल (मानव संसाधन विभाग प्रमुख) तथा श्री सनी म्हात्रे विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में शेठ ज्योतिप्रसाद विद्यालय एवं कनिष्ठ महाविद्यालय के प्राचार्य नवनाथ कदम तथा श्रीमती विठाबाई चव्हाण कन्या विद्यालय एवं कनिष्ठ महाविद्यालय की प्राचार्या माधुरी काकडे, पर्यवेक्षक रामदास होले,सम्मानित विद्यार्थियों के अभिभावक, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम का संचालन सहायक शिक्षक दिलीप शिंपी ने किया। अंत में सिप्ला फाउंडेशन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने की इस पहल की सभी उपस्थितों ने सराहना की।
रिपोर्टर: प्रमोद दत्तात्रय काकडे
No Previous Comments found.