श्री क्षेत्र नारायणपुर में सड़क पर वाहन पार्क करना पड़ेगा भारी... सासवड पुलिस ने शुरू की सख्त कार्रवाई, व्हील जैमर लगाकर दी चेतावनी
पुणे : विस्तृत समाचार: पुणे जिले के प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्री क्षेत्र नारायणपुर में हर गुरुवार बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। लेकिन कुछ वाहन चालक सड़क पर ही चारपहिया वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे भारी ट्रैफिक जाम की समस्या पैदा होती है।
इसी को देखते हुए सासवड पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बैरिकेडिंग की और सड़क पर अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों पर व्हील जैमर लगाकर कार्रवाई की।
पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहन केवल अधिकृत पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें, ताकि यातायात सुचारु रहे और दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
रिपोर्टर : प्रमोद काकडे
No Previous Comments found.