"जेजुरी में शिक्षा को तकनीक का साथ, श्री मार्तंड देवस्थान ने स्कूल को भेंट किए 3 कंप्यूटर सेट"

पुणे : महाराष्ट्र के जेजुरी से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है। छात्रों को आधुनिक और तकनीक आधारित शिक्षा से जोड़ने की दिशा में श्री मार्तंड देवस्थान ने सराहनीय पहल की है। देवस्थान की ओर से जिला परिषद प्राथमिक विद्यालय, जुनी जेजुरी को तीन कंप्यूटर सेट भेंट किए गए हैं।

विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने और उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से जेजुरी स्थित जिला परिषद प्राथमिक विद्यालय, जुनी जेजुरी को श्री मार्तंड देवस्थान की ओर से तीन कंप्यूटर सेट प्रदान किए गए। देवस्थान के ट्रस्टी एडवोकेट पांडुरंग ज्योतिभाऊ थोरवे के हाथों यह कंप्यूटर सेट विद्यालय को सौंपे गए।
इस अवसर पर कहा गया कि आधुनिक तकनीक से विद्यार्थियों को जोड़ना, उनमें कंप्यूटर साक्षरता बढ़ाना और भविष्य की प्रतिस्पर्धी दुनिया के लिए उन्हें तैयार करना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है।
इन कंप्यूटर सेटों के मिलने से विद्यालय के विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा का बेहतर लाभ मिलेगा और कंप्यूटर शिक्षा के लिए आवश्यक सुविधाएं भी मजबूत होंगी। इस सामाजिक एवं शैक्षणिक पहल के लिए विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने श्री मार्तंड देवस्थान का आभार व्यक्त किया।

 रिपोर्टर : प्रमोद काकडे 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.