दौंड के सौ. एल. बी. अग्रवाल विद्यालय में नि:शुल्क यूनिफॉर्म वितरण कार्यक्रम संपन्न

दौंड : विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने तथा उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए दौंड स्थित सौ. एल. बी. अग्रवाल विद्यालय में नि:शुल्क यूनिफॉर्म वितरण कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री स्वप्निल (भैया) शाह, नगरसेवक मुकेश (भाऊ) जगताप, नगरसेवक विकास (भाऊ) लोंढे, सामाजिक कार्यकर्ता अशोक (दादा) फाळके, पत्रकार पवन साळवे, वाजिद (भाई) बागवान तथा सोनवणे साहब प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी एवं अन्य गणमान्य नागरिक भी बड़ी संख्या में मौजूद थे।
मान्यवरों के हाथों विद्यार्थियों को नि:शुल्क यूनिफॉर्म वितरित किए गए। उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों को मन लगाकर अध्ययन करने, अनुशासन का पालन करने तथा जीवन में उच्च लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक एवं शैक्षणिक उपक्रम विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने के साथ-साथ अभिभावकों को भी आर्थिक राहत प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम का सफल आयोजन विद्यालय प्रशासन द्वारा किया गया तथा अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया।

रिपोर्टर : प्रमोद दत्तात्रय काकडे 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.