कर्तव्यनिष्ठ पुलिस निरीक्षक सत्यवान माशाळकर को ‘अति उत्कृष्ट सेवा पदक’ से सम्मान

पुणे  : पुलिस प्रशिक्षण केंद्र नानवीज (ता. दौंड) में कार्यरत कर्तव्यदक्ष पुलिस निरीक्षक सत्यवान आनंद माशाळकर की दीर्घकालीन उत्कृष्ट सेवा, उल्लेखनीय कार्य और कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए भारत सरकार की ओर से उन्हें ‘अति उत्कृष्ट सेवा पदक’ प्रदान करने की घोषणा की गई है। इस सम्मान से दौंड तालुका सहित पुलिस विभाग में उनके कार्य की सराहना हो रही है।

सत्यवान माशाळकर ने पुलिस सेवा के दौरान ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उल्लेखनीय कार्य किया है। उनकी उत्कृष्ट सेवा को देखते हुए पिछले वर्ष उन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक से भी सम्मानित किया गया था। इसके बाद अब ‘अति उत्कृष्ट सेवा पदक’ से सम्मानित होना उनके सेवाकाल की एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
नानवीज पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में कार्यरत रहते हुए भावी पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षित करने में भी माशाळकर का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। प्रशिक्षणार्थियों में अनुशासन, कर्तव्य भावना और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के लिए उन्होंने लगातार प्रयास किए हैं।
इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए सत्यवान माशाळकर का विभिन्न स्तरों से अभिनंदन किया जा रहा है। उनके आगामी सेवाकाल के लिए शुभकामनाएं दी जा रही हैं। इस सम्मान के माध्यम से दौंड के गौरव में एक और मान का तुरा जुड़ने की भावना नागरिकों की ओर से व्यक्त की जा रही है।

रिपोर्टर : प्रमोद दत्तात्रय काकडे 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.