नाट्यछटा प्रतियोगिता में दौंड के पांच बाल कलाकारों का पुणे फेरी के लिए चयन
पुणे : बालरंगभूमी, पुणे द्वारा आयोजित स्व. मनीषाताई भाऊसाहेब भोईर नाट्यछटा प्रतियोगिता शनिवार, 22 अगस्त को दौंड के शिशु विकास मंदिर में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। दौंड तहसील के विभिन्न विद्यालयों के कुल 33 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी अभिनय प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच विद्यार्थियों का पुणे में होने वाली अगली फेरी के लिए चयन किया गया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन संस्था के अध्यक्ष बालासाहेब सालुंखे की अध्यक्षता में नगरसेवक एवं गुटनेता जिवराज पवार (बापू) के हाथों नटराज पूजन कर किया गया। इस अवसर पर प्रमुख अतिथि प्रा. अरुणा मोरे तथा सचिव के. आर. गावडे उपस्थित थे। प्रतियोगिता में परीक्षक की जिम्मेदारी प्राची केसकर ने निभाई।
पुणे फेरी के लिए चयनित विद्यार्थी :
कक्षा पहली व दूसरी समूह : नितेश्वरी विशाल त्रिभुवन।
कक्षा तीसरी व चौथी समूह : ध्रुवजा उमेश चिंचवडे तथा रुद्रा गणेश माने।
कक्षा पांचवीं से सातवीं समूह : तन्मय संदीप ढोणे तथा शर्वरी संतोष होरे।
इन सभी पांच बाल कलाकारों का पुणे में आयोजित होने वाली अगले स्तर की नाट्यछटा प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है।
प्रतियोगिता का नियोजन दौंड केंद्र प्रमुख अस्मिता पगी, नाट्य परिषद सदस्य श्याम वाघमारे, मुख्याध्यापिका नीता निर्मल तथा शिशु विकास मंदिर के सभी शिक्षकों ने किया। विद्यार्थियों की अभिनय प्रतिभा को मंच उपलब्ध कराने वाली इस प्रतियोगिता को विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों का उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिला।
रिपोर्टर : प्रमोद दत्तात्रय काकडे
No Previous Comments found.