दौंड बार की कमान भूषण दिवेकर के हाथ, सुमित लडकत बने निर्विरोध सचिव
पुणे : दौंड तालुका एडवोकेट बार एसोसिएशन के चुनाव में एड. भूषण दिवेकर ने अध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज की, जबकि एड. सुमित लडकत सचिव पद पर निर्विरोध चुने गए। चुनाव परिणाम घोषित होते ही अधिवक्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया। आतिशबाजी और गुलाल उड़ाकर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की जीत का जश्न मनाया गया।
नई कार्यकारिणी में एड. राहुल घोगरे और एड. जयश्री गायकवाड उपाध्यक्ष चुने गए। एड. करिष्मा खान को सहसचिव, एड. अभिराज भोसले को कोषाध्यक्ष, एड. अरविंद कोलपे को लेखा पद तथा एड. सचिन रणसिंग को ग्रंथपाल की जिम्मेदारी मिली। इसके अलावा एड. हर्षल शिंदे को कार्यकारिणी में स्थान मिला है। एड. सारिका कुदले महिला आरक्षित सदस्य तथा एड. महेश काले सदस्य चुने गए हैं।
अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद एड. भूषण दिवेकर ने कहा कि बार एसोसिएशन के सदस्यों ने उन पर विश्वास जताते हुए एक वर्ष के लिए अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। सदस्यों के इस भरोसे को कायम रखते हुए अधिवक्ताओं के हित और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा।
दिवेकर ने कहा कि दौंड न्यायालय के भवन के लिए दो एकड़ भूमि उपलब्ध कराने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए संबंधित स्तर पर आवश्यक पहल और लगातार प्रयास किया जाएगा। बार एसोसिएशन के सभी सदस्यों को साथ लेकर अधिवक्ताओं के हित में काम करने का उनका प्रयास रहेगा। चुनाव के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों का अधिवक्ता सदस्यों और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोगों ने अभिनंदन किया।
रिपोर्टर - प्रमोद दत्तात्रय काकडे
No Previous Comments found.