प्रेमसुखजी कटारिया के 82वें जन्मदिन पर वरिष्ठ नागरिक वक्तृत्व स्पर्धा 12 सितंबर को
पुणे - दौंड स्व. किसनदास गुलाबचंद कटारिया महाविद्यालय, दौंड तथा दौंड तालुका वक्तृत्व समिति के संयुक्त तत्वावधान में भीमथड़ी शिक्षण संस्था के मानद सचिव प्रेमसुखजी कटारिया के 82 वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में ‘वरिष्ठ नागरिक वक्तृत्व स्पर्धा-2026’ का आयोजन किया गया है। यह प्रतियोगिता शनिवार,12 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे स्व. कि. गु. कटारिया महाविद्यालय,दौंड में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में 55 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है।
कार्यक्रम में प्रेमसुखजी कटारिया,भीमथड़ी शिक्षण संस्था के उपाध्यक्ष गोविंदशेठ अग्रवाल,विचारवंत प्रा.डॉ.मिलिंद कसबे तथा ए.एस.दिवेकर महाविद्यालय,वरवंड के प्राचार्य ए.व्ही.शितोळे की प्रमुख उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम के उद्घाटक के रूप में उपविभागीय अधिकारी रेवननाथ लबडे,दौंड के तहसीलदार अरुण शेलार तथा महाराष्ट्र चित्रपट महामंडल के संचालक राज काझी उपस्थित रहेंगे। पांच विषयों पर होगी वक्तृत्व स्पर्धा
प्रतियोगिता के लिए ‘महिलाओं को आरक्षण चाहिए, लेकिन संरक्षण भी महत्वपूर्ण’,‘पसायदान’, ‘व्यवस्था को सुरंग लगाने वाले संत विद्रोही तुकाराम’,‘वरिष्ठ और उभरती पीढ़ी एक-दूसरे को समझें’ तथा ‘जेन-जी और भारत का भविष्य’ ये पांच विषय निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक प्रतिभागी को अपनी बात रखने के लिए कुल 8+2 मिनट का समय दिया जाएगा तथा निर्णायकों का निर्णय अंतिम रहेगा
प्रतियोगिता के प्रथम विजेता को 11 हजार रुपये व सम्मानचिह्न, द्वितीय विजेता को 7 हजार रुपये व सम्मानचिह्न तथा तृतीय विजेता को 5 हजार रुपये व सम्मानचिह्न प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा तीन प्रतिभागियों को एक-एक हजार रुपये के प्रोत्साहन पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतियोगिता समाप्त होते ही पुरस्कार वितरण किया जाएगा और सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। प्रतिभागियों के लिए चाय,नाश्ता एवं भोजन की व्यवस्था भी आयोजकों की ओर से की गई है।आयोजन की जिम्मेदारी महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ.एस.एम.समुद्र तथा वक्तृत्व समिति की तालुका प्रतिनिधि प्रा. डॉ. अरुणा मोरे सहित आयोजन समिति द्वारा संभाली जा रही है। आयोजकों ने दौंड सहित आसपास के क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों से बड़ी संख्या में प्रतियोगिता में भाग लेने का आवाहन किया है।
संवाददाता - प्रमोद दत्तात्रय काकडेसर

No Previous Comments found.