वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शेठ ज्योतिप्रसाद विद्यालय प्रथम; जिलास्तरीय स्पर्धा के लिए चयन

दौंड : राज्य आरक्षित पुलिस बल समूह क्रमांक 5 के मैदान पर 19 सितंबर 2026 को आयोजित तालुकास्तरीय शालेय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भीमथडी शिक्षण संस्था के शेठ ज्योतिप्रसाद विद्यालय, दौंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। इस सफलता के साथ विद्यालय की टीम का चयन जिलास्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल, दमदार सर्विस और मजबूत रक्षण का प्रदर्शन किया। अंतिम मुकाबले में टीम ने प्रतिद्वंद्वी संघ को पराजित कर विजेता पद पर कब्जा जमाया। खिलाड़ियों ने दृढ़ संकल्प, आत्मविश्वास और अनुशासित खेल के दम पर यह उल्लेखनीय सफलता अर्जित की।
विजेता टीम को क्रीड़ा शिक्षक संताजी आटोळे का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। भीमथडी शिक्षण संस्था के मानद सचिव प्रेमसुख कटारिया, चेयरमैन विक्रम कटारिया, विद्यालय के प्राचार्य नवनाथ कदम, उपप्राचार्य दत्तात्रय शिंदे, उपमुख्याध्यापक सुनील थोरात तथा पर्यवेक्षक मिलिंद लोणकर ने विजेता खिलाड़ियों एवं मार्गदर्शक शिक्षक का अभिनंदन किया। साथ ही टीम को आगामी जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर भीमथडी शिक्षण संस्था के पदाधिकारियों, शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मचारियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों ने टीम की सराहना करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।

रिपोर्टर  : प्रमोद 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.