विद्यार्थियों के सपनों को मिली उड़ान, अक्षरसृष्टी संस्था की ओर से शैक्षणिक किट का वितरण
पुणे - पुरंदर विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने और उनकी शैक्षणिक प्रगति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अक्षरसृष्टी संस्था की ओर से विद्यार्थियों को शैक्षणिक किट का वितरण पुणे जिले के पुरंदर तहसील के राजुरी माध्यमिक विद्यालय में किया गया। इस सामाजिक उपक्रम के माध्यम से विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। शैक्षणिक सामग्री प्राप्त होने से विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। स्कूल के छात्र,शिक्षकगण और गाववालो ने अक्षरसृष्टी संस्था की इस पहल की सराहना करते हुए संस्था के अध्यक्ष सिद्धनाथ पवार सर का आभार व्यक्त किया। अक्षरसृष्टी संस्था पिछले 26 वर्षों से विद्यार्थी विकास, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, ग्राम विकास और वाचन संस्कृति जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्य कर रही है। ग्रामीण एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा के मुख्य प्रवाह में आगे बढ़ाने के लिए संस्था द्वारा समय-समय पर विभिन्न उपक्रम आयोजित किए जाते हैं। अक्षरसृष्टी संस्था के द्वारा ग्रामीण स्कूल के बच्चों देश का गौरवशाली इतिहास और आधुनिक भारत को देखने के लिए देश के विभिन्न राज्य मे हवाई जहाजसे एज्युकेशन ट्रिप का आयोजन किया जाता है!
संस्था की ओर से बताया गया कि,आर्थिक परिस्थितियों के कारण किसी भी विद्यार्थी की शिक्षा प्रभावित न हो, इसके लिए भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में ऐसे सामाजिक और शैक्षणिक उपक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे। अक्षरसृष्टी संस्था की इस पहल से विद्यार्थियों को शैक्षणिक सहायता मिलने के साथ ही उनमें पढ़ाई के प्रति उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद मिली है। कार्यक्रम का सूत्रसंचालन गणेश कोलते सर ने और आभार कल्पना जगताप ने माना!
रिपोर्टर : रियाज सय्यद
No Previous Comments found.