श्री सिद्धेश्वर युवा मंच नायगाव में धूमधाम से मनाया जा रहा गणेशोत्सव

पुरंदर : पुणे जिले के पुरंदर क्षेत्र के नायगांव में श्री सिद्धेश्वर युवा मंच की ओर से गणेशोत्सव उत्साह और भक्तिमय वातावरण में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर स्कूली बच्चों और बच्चियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत गणराय की पूजा-अर्चना और आरती से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने गणेशवंदना, नृत्य, भक्ति गीत और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कीं। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों को उपस्थित नागरिकोने तालियों के साथ उत्साह बढ़ाया।
श्री सिद्धेश्वर युवा मंच की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को अपनी कला और प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराना तथा उनमें सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। गणेशोत्सव के माध्यम से धार्मिक भावना के साथ-साथ बच्चों की कला, संस्कृति और सामाजिक सहभागिता को भी प्रोत्साहन मिला।
इस अवसर पर श्री सिद्धेश्वर युवा मंच के पदाधिकारी, कार्यकर्ता,महिला, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : रियाज सय्यद 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.