दौंड में 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन
पुणे : दौंड शहर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से विजयादशमी उत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। संघ के शताब्दी वर्ष की पृष्ठभूमि में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वयंसेवकों से परिवार सहित उपस्थित रहने का आह्वान किया गया है।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त सहायक पुलिस निरीक्षक कुमारी श्रद्धा पांडुरंग पटारे की प्रमुख उपस्थिति रहेगी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बारामती जिला कार्यवाह पोपटराव कृष्णाजी शिंदे मुख्य वक्ता के रूप में मार्गदर्शन करेंगे।
पथ संचलन के लिए स्वयंसेवक शाम साढ़े पांच बजे दौंड के एसटी बस स्टैंड परिसर स्थित हनुमाननगर के कालुबाई मंदिर में एकत्रित होंगे। स्वयंसेवकों से पूर्ण गणवेश में उपस्थित रहने की अपील की गई है।
इसके बाद शाम सवा सात बजे कैनरा बैंक के समीप स्थित श्री गजानन महाराज मंदिर में शस्त्र पूजन किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार, समाज में सज्जन शक्ति को जागृत करना और राष्ट्रसेवा के लिए नए कार्यों का संकल्प लेना इस आयोजन का उद्देश्य है। दौंड तालुका कार्यवाह भालचंद्र विठ्ठल खळदे ने स्वयंसेवकों से परिवार सहित कार्यक्रम में सहभागी होने की अपील की है।
संवाददाता : प्रमोद दत्तात्रय काकडे

No Previous Comments found.