मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना विधायक छीना के नेतृत्व में ग्यासपुरा से श्रद्धालुओं की बस रवाना
लुधियाना : मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत विधायक राजिंदरपाल कौर छीना द्वारा बूथ नंबर 40, ग्यासपुरा से श्रद्धालुओं के लिए 8वीं बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर विधायक छीना ने कहा कि पंजाब सरकार की यह योजना वरिष्ठ नागरिकों और श्रद्धालुओं के लिए एक सराहनीय पहल है, जिसके माध्यम से उन्हें पवित्र धामों के दर्शन करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार आम लोगों की आस्था और भावनाओं का पूरा सम्मान करती है और इसी कड़ी के तहत लगातार बसें रवाना की जा रही हैं।
विधायक छीना ने सभी यात्रियों की सुखद, सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए कहा कि यह यात्रा उनके जीवन में शांति, खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए।
बस रवाना होने के समय डॉ. रंजीत ग्रेवाल, ब्लॉक अध्यक्ष बलबीर भोला, स्थानीय गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
रिपोर्टर : विकास निर्वाण

No Previous Comments found.