पंजाबी फैमिली से ताल्लुक रखने वाली करीना कपूर रखती हैं रोज़ा? एक्ट्रेस ने खुद किया था बड़ा खुलासा..

BY-UJJWAL SINGH

रमज़ान का पाक महीना चल रहा है और टीवी से लेकर बॉलीवुड तक के सेलेब्स सोशल मीडिया पर इफ्तार, सहरी और रोज़े की झलकियां शेयर कर रहे हैं. ऐसे में फैंस के मन में ये सवाल उठना लाज़मी है कि क्या पंजाबी परिवार से आने वाली करीना कपूर भी रोज़ा रखती हैं? खासतौर पर तब, जब उनकी शादी मुस्लिम नवाब सैफ अली खान से हुई है। क्या करीना ने शादी के बाद धर्म बदला? इस सवाल का जवाब खुद बेबो ने एक इंटरव्यू में दिया था.

रोज़ा को लेकर करीना कपूर का साफ़ जवाब

दरअसल, सोशल मीडिया पर करीना कपूर का एक थ्रोबैक इंटरव्यू इन दिनों खूब वायरल हो रहा है. ये इंटरव्यू उन्होंने फिल्म क्रू के प्रमोशन के दौरान दिया था, जो रमज़ान के समय ही रिलीज़ हुई थी. बातचीत में जब उनसे रोज़ा रखने को लेकर सवाल पूछा गया, तो करीना ने बेहद ईमानदारी से जवाब दिया. करीना ने कहा, मैं रोज़ा नहीं रखती क्योंकि मुझे आज भी इसके सही तौर-तरीके नहीं पता। मैं कुछ भी गलत नहीं करना चाहती. मेरी शादी मुस्लिम परिवार में हुई है, मेरे पति सैफ रोज़ा रखते हैं, लेकिन उन्होंने मुझसे कभी ज़ोर नहीं दिया.बेबो ने अपने चुटीले अंदाज़ में ये भी जोड़ दिया कि उन्हें खाने से बहुत प्यार है और वो दिन के 24 घंटे कुछ न कुछ खाती रहती हैं. ऐसे में उनके लिए रोज़ा रखना थोड़ा मुश्किल है.

सैफ अली खानसोबत लग्न झाल्यावर करीना कपूर रोजा ठेवते? अभिनेत्री म्हणाली-

धर्म परिवर्तन पर भी तोड़ी चुप्पी

करीना कपूर ने ये भी साफ़ किया कि शादी के बाद उन्होंने अपना धर्म नहीं बदला. भले ही उन्होंने अपने नाम के साथ ‘खान’ सरनेम जोड़ लिया हो, लेकिन वो आज भी अपने पंजाबी परिवार की परंपराओं से जुड़ी हुई हैं. करीना और सैफ ने साल 2012 में शादी की थी और खास बात ये है कि दोनों ने न तो अग्नि के सात फेरे लिए थे और न ही निकाह पढ़ा था. इस कपल ने कोर्ट मैरिज की थी, जो उस वक्त काफी चर्चा में रही.

Does Kareena Kapoor fast during Ramzan? Here's what she revealed

वर्क फ्रंट पर करीना का धमाल

अगर करीना कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वो जल्द ही डायरेक्टर मेघना गुलज़ार की क्राइम-ड्रामा फिल्म दायरा में नज़र आएंगी. इस फिल्म में उनके साथ साउथ सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन दिखाई देंगे. इसके अलावा क्रू 2 भी पाइपलाइन में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीना राहुल ढोलकिया की एक अनटाइटल्ड फिल्म और हुसैन दलाल के प्रोजेक्ट में भी काम कर रही हैं.

Kareena Kapoor: पंजाबी कुटुंबातील करीना कपूर रोजा करते का? स्वत: केला मोठा  खुलासा - Marathi News | Kareena Kapoor on Keeping Roza After Marrying Saif  Ali Khan Actress Reveals the Truth | TV9 Marathi

बॉलीवुड तड़का

करीना कपूर न सिर्फ अपनी फिल्मों बल्कि अपनी बेबाक सोच और ईमानदार बयानों की वजह से भी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. रोज़ा हो या धर्म, बेबो ने हर सवाल का जवाब बिना किसी लाग-लपेट के दिया  और यही अंदाज़ उन्हें बाकी सेलेब्स से अलग बनाता है.

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.