पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्करी का मोड्यूल ध्वस्त, 27 किलो हेरोइन समेत 4 गिरफ्तार

अमृतसर / पंजाब | पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने 16 सितम्बर को ड्रग तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए 4 अंतर्राष्ट्रीय हेरोइन तस्करों को 27 किलो हेरोइन, 1 विदेशी PX5 30 बोर पिस्तौल और 3 ज़िंदा कारतूस समेत गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब पुलिस की इस सफलता पर DGP गौरव यादव ने अपने अधिकारिक x अकाउंट से जानकारी साँझा करते हुए बतया की इस पूरे मामले में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कर ली गयी है।

पंजाब पुलिस की शुरुवाती जांच में प्राप्त जानकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के दुबई में बैठे एक हैंडलर और सीमा पार के तस्करों से सीधे संपर्क थे। पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है की सीमा पार से होने वाली तस्करी, ड्रग्स के कारोबार और संगठित अपराध के खिलाफ कार्यवाही इसी तरह जारी रहेगी।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.