गणेश जयंती एवं शिव जयंती के अवसर पर भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन सासवड में समाजसेवा की प्रेरक पहल

पुरंदर : महात्मा फुले मित्र मंडळ ट्रस्ट, लांडगे आळी, सासवड द्वारा गणेश जयंती एवं शिव जयंती के पावन अवसर पर समाजहित में एक सराहनीय पहल करते हुए भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। “रक्तदान ही जीवनदान है” इस महान विचार को आत्मसात करते हुए मंडल ने अधिकाधिक नागरिकों से रक्तदान कर मानवता की सेवा में सहभागी बनने का आह्वान किया है।

यह भव्य रक्तदान शिविर गुरुवार, दिनांक 19 फरवरी 2026 को प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन श्री संत शिरोमणी सावता माली महाराज सांस्कृतिक भवन, लांडगे आळी, सासवड, तहसील पुरंदर, जिला पुणे में किया गया है।
मंडल के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि गणेश जयंती एवं शिव जयंती जैसे प्रेरणादायी अवसरों पर समाज के प्रति अपने दायित्व को निभाना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। रक्तदान के माध्यम से असंख्य जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिल सकता है। इसी उद्देश्य से यह शिविर आयोजित किया गया है।
आयोजकों ने क्षेत्र के युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर रक्तदान करने की अपील की है। शिविर स्थल पर सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था की गई है तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में रक्त संकलन किया जाएगा।
मंडल की ओर से यह संदेश दिया गया है कि रक्तदान एक महादान है, जिससे किसी अज्ञात व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। अतः अधिक से अधिक रक्तदाता इस पुनीत कार्य में सहभागिता निभाकर मानव सेवा का उदाहरण प्रस्तुत करें।

संवाददाता : प्रा. संतोष जगताप

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.