जेजुरी–धालेवाडी रोड पर कार और बाइक की टक्कर, बाइक सवार घायल
पुरंदर : सुबह लगभग 11 बजे जेजुरी–धालेवाडी रोड पर एक चारपहिया वाहन और दोपहिया वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। प्राप्त प्राथमिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में बाइक सवार व्यक्ति घायल हो गया है।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी स्थिति के बारे में अभी अधिकृत जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है।
बताया जा रहा है कि संबंधित मार्ग पर इन दिनों सड़क निर्माण का कार्य जारी है, जिसके कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। ऐसे में प्रशासन की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस मार्ग से गुजरते समय अपने वाहनों को धीमी गति से और पूरी सावधानी के साथ चलाएं, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
संवाददाता : प्रा. संतोष जगताप

No Previous Comments found.