बेलसर टोल प्लाज़ा पर स्थानीय नागरिकों से कथित ठगी, आधार दिखाने के बावजूद वसूला जा रहा टोल

पुरंदर : पुरंदर तालुका के बेलसर स्थित तक्रारवाड़ी फाटा के पास बने टोल प्लाज़ा पर स्थानीय नागरिकों के साथ कथित तौर पर धोखाधड़ी और जबरन वसूली का गंभीर मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि “स्थानीय निवासियों को अस्थायी छूट” देने का दावा तो किया जा रहा है, लेकिन वास्तविकता में आधार कार्ड दिखाने के बावजूद उनसे टोल टैक्स वसूला जा रहा है।

नागरिकों का कहना है कि यदि कोई छूट के लिए अनुरोध भी करता है, तो भी उनके वाहनों पर लगे फास्टैग से सीधे पैसे काट लिए जाते हैं। इस दोहरी व्यवस्था—एक तरफ छूट का दिखावा और दूसरी ओर फास्टैग से कटौती—को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है।
स्थानीय नागरिकों ने सवाल उठाया है कि इस प्रकार की वसूली के लिए आखिर किसकी अनुमति है? उन्होंने प्रशासन, टोल कंपनी और संबंधित विभागों पर लापरवाही और अनदेखी का आरोप लगाया है।
गुस्साए नागरिकों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि यह कथित लूट तुरंत बंद नहीं हुई, तो बेलसर टोल प्लाज़ा आंदोलन का केंद्र बन जाएगा। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार अधिकारियों को जगाने के लिए वे सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर क्या कदम उठाता है, क्योंकि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो स्थानीय लोगों का आक्रोश बड़ा आंदोलन का रूप ले सकता है।

संवादाता : प्रा. संतोष जगताप

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.