"जेजुरी में कथित अवैध निर्माण पर बवाल, महिला ने शुरू किया आमरण अनशन!"
पुरंदर (पुणे) : महाराष्ट्र के पुणे जिले के जेजुरी में कथित अवैध निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है। स्थानीय निवासी अलका हेमंत शिंदे ने आरोप लगाया है कि नगर परिषद को कई बार लिखित शिकायत देने के बावजूद कथित अवैध निर्माण और उसके उपयोग पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इसी के विरोध में उन्होंने नगर परिषद कार्यालय के सामने आमरण अनशन शुरू करने का निर्णय लिया है।
जेजुरी की निवासी अलका हेमंत शिंदे का कहना है कि उन्होंने कथित बिना अनुमति और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ नगर परिषद के मुख्याधिकारी को कई बार लिखित शिकायतें दी थीं। उनका आरोप है कि शिकायतों के बाद संबंधित अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण कर रिपोर्ट भी तैयार की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
इसी के विरोध में शिंदे ने 21 जुलाई 2026 से जेजुरी नगर परिषद के सामने आमरण अनशन शुरू करने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि जब तक कथित अवैध निर्माण और उसके उपयोग के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका अनशन जारी रहेगा।
शिंदे ने यह भी कहा है कि अनशन के दौरान यदि कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न होती है, तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित प्रशासन की होगी।
फिलहाल इस मामले में नगर परिषद की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब सबकी नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।
संवाददाता : प्रा. संतोष जगताप
No Previous Comments found.